Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Bihar 2025 – मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना

भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारें महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार काम कर रही हैं। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Bihar। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना और महिला उद्यमिता (Entrepreneurship) को प्रोत्साहित करना है।

इस लेख में हम आपको मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 से जुड़ी सभी जानकारी देंगे – जैसे योजना का परिचय, लाभ, पात्रता, ज़रूरी दस्तावेज़, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, प्रशिक्षण, सब्सिडी, चुनौतियाँ और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार – जानकारी तालिका

योजना का नाममुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana
शुरू करने वाला विभागउद्योग विभाग, बिहार सरकार
उद्देश्यमहिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना
लाभार्थीबिहार राज्य की महिलाएँ (18 से 55 वर्ष आयु वर्ग)
वित्तीय सहायता₹50,000 से ₹10 लाख तक का लोन
सब्सिडी15% से 30% तक (विभिन्न श्रेणियों के अनुसार)
आयु सीमान्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 55 वर्ष
प्राथमिकताविधवा, तलाकशुदा, SC/ST/OBC, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएँ
आधिकारिक वेबसाइटudyog.bihar.gov.in

Main Objectives Of Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana – मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के मुख्य उद्देश्य 

  • महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना
  • महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना
  • महिला उद्यमिता (Entrepreneurship) को बढ़ावा देना
  • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना
  • परिवार की आय में वृद्धि करना
  • पलायन (Migration) को कम करना
  • महिलाओं के हुनर और कौशल का सही उपयोग करना
  • हाट बाजार जैसी सुविधाओं के माध्यम से बाजार उपलब्ध कराना
  • महिलाओं को समाज में सम्मान और समान भागीदारी दिलाना
  • दीर्घकालिक और टिकाऊ विकास सुनिश्चित करना

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभ – Benefits Of Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Bihar  

  • परिवार की आय में वृद्धि और जीवन स्तर में सुधार
  • महिलाएँ और युवा खुद का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बनते हैं
  • कम ब्याज दर पर पूंजी मिलने से व्यवसाय शुरू करना आसान
  • प्रशिक्षण से नए रोजगार अवसर और कौशल विकास
  • महिलाएँ उद्योग शुरू कर दूसरों को भी रोजगार देती हैं
  • पिछड़े और कमजोर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर
  • आत्मसम्मान और सामाजिक सशक्तिकरण में वृद्धि
  • राज्य में बेरोज़गारी कम होती है और आर्थिक विकास तेज़ होता है

यदि महिला द्वारा चुना गया व्यवसाय भूमि से जुड़ा है — जैसे कृषि, मुर्गी पालन या बागवानी — तो ज़मीन संबंधी जानकारी और नक्शा/खेसरा विवरण के लिए Bihar Bhumi का उपयोग आवश्यक हो सकता है।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पात्रता – Eligibility Criteria For CM Mahila Rojgar Yojana 

  • बिहार राज्य की निवासी महिला होनी चाहिए।
  • परिवार की केवल एक महिला को योजना का लाभ मिलेगा।
  • आयु सीमा: आवेदिका की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • Jeevika स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिला को प्राथमिकता मिलेगी।
  • अगर महिला पहले से SHG से नहीं जुड़ी है, तो पहले जुड़ना अनिवार्य होगा।
  • महिला सरकारी नौकरी में नहीं होनी चाहिए (न तो स्थायी, न ही संविदा पर)।
  • महिला और उसका पति आयकर दाता नहीं होने चाहिए।
  • महिला को स्वरोजगार शुरू करने की इच्छुक और सक्षम होना चाहिए।
  • योजना के तहत दी गई राशि का उपयोग रोजगार/स्वरोजगार गतिविधियों के लिए करना अनिवार्य है।

 मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना – राशि विवरण तालिका

प्रारंभिक अनुदानप्रत्येक परिवार की एक पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे बैंक खाते में प्रदान की जाएगी।
अधिकतम सहायता राशिव्यवसाय योजना और ज़रूरत के मूल्यांकन के बाद कुल ₹2,00,000 तक की अतिरिक्त सहायता दी जा सकती है।
कुल वित्तीय सहायताअधिकतम ₹2,10,000 (₹10,000 प्रारंभिक + ₹2,00,000 अतिरिक्त)
फंड आवंटन (राज्य सरकार)योजना के क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर फंड स्वीकृत किया गया है।
अनुमानित कुल बजटकुछ समाचार स्रोतों के अनुसार ₹20,000 करोड़ तक का संभावित बजट भविष्य में ऋण/विस्तार के लिए निर्धारित किया गया है।

Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 Online Apply

  • शहरी क्षेत्र की महिलाएँ आवेदन करेंगी तो Jeevika (ब्रेल्पस) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। 
  • वेबसाइट पर Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana का आवेदन लिंक खोजें। 
  • अब आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुल में ये विवरण भरें। 
  • किस तरह का व्यवसाय / स्वरोजगार शुरू करना चाहती हैं, वह विकल्प चुने 
  • ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें (स्कैन की हुई प्रति)
  • यदि आप अभी तक स्वयं सहायता समूह (Self Help Group / Jeevika SHG) की सदस्य नहीं हैं, तो आवेदन के बाद आपको SHG से जुड़ने की प्रक्रिया से गुज़ारना होगा। 
  • आवेदन जमा Submit करें। 
  • आवेदन के बाद विभाग द्वारा भौतिक सत्यापन (Physical / Field Verification) होगा।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत संभावित व्यवसाय

  1.  हस्तकला और घरेलू उद्योग
  2. खाद्य प्रसंस्करण और घरेलू खाना
  3. कृषि आधारित व्यवसाय
  4. स्वच्छता एवं सौंदर्य उत्पाद
  5. छोटे व्यापार/दुकानें
  6. शिक्षा / सेवाएँ
  7. सेवा आधारित छोटे व्यवसाय

Required Documents Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana  – मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक महिला का आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक (जो आधार से लिंक हो)
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मैट्रिक प्रमाणपत्र (जिसमें जन्म तिथि उल्लेखित हो)
  • इंटरमीडिएट या समकक्ष प्रमाणपत्र

FAQs

Q1: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है?

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से चलाई गई है।

Q2: योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana की प्रारंभिक किस्त ₹10,000 सीधे बैंक खाते में मिलेगी, और जरूरत के अनुसार ₹2,00,000 तक अतिरिक्त सहायता दी जा सकती है।

Q.3 क्या योजना के लिए SHG से जुड़ना जरूरी है?

हाँ, यदि आप SHG की सदस्य नहीं हैं तो आवेदन के बाद जुड़ना होगा।

Leave a Comment

Updates On WhatsApp